आज एतवारी सेवा संस्थान द्वारा पाँचवा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ आद्या कात्यायनी शक्तिपीठ मंदिर छत्तरपुर के मार्कण्डेय भवन प्रांगण में मनाया गय। यह कार्यक्रम प्रातः 7:00 से 9:00 बजे तक रहा । इस कार्येक्रम में लगभग 150 लोगो की उपस्तिथि रही । इस कार्येक्रम में लोगो ने योगुरु धीरेन्द्र ब्रम्हचारी के शिष्य योगाचार्य डॉ सुधीर राणा के साथ योग का आनंद लिया तथा योग के महत्तव को समझा । इस कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को संस्थान के तरफ से प्रमाण पत्र दिया गया । इस कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के अध्यक्ष डॉ अशोक कुमार, महासचीव श्रीमान रामप्रकाश आर्य, सचिव संध्या मोहंती, उपाध्यक्ष प्रमोद राठौर, कोषाध्यक्ष पुष्पा मीणा का विशेष सहयोग रहा । इस कार्यक्रम में, साकार स्टडी सर्किल के निर्देशक जाह्नवी मैडम, जे वी टी एस गार्डन के कोषाध्यक्ष श्रीमान भरद्वाज जी एवं जेएमडी कोचिंग सेंटर के निर्देशक श्रीमान कपिल लोहिया अपने सेंटर के पुरे विद्यार्थियों संग भाग लिया । साकार स्टडी सर्किल के बच्चो ने अपने विशेष योग प्रदर्शन द्वारा सबको मोहित किया ।
संस्थान के महासचिव श्रीमान रामप्रकाश आर्य द्वारा लोगो को योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सभी सहयोगी बंधुओ का संस्थान की तरफ से आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद किया
🧘♂️ पाँचवाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
·
ETWARI SEWA SANSTHAN